Mon Aug 08 20224 years ago
चमोली पुलिस का अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार जारी
बीते दिन कोतवाली जोशीमठ से पुलिस बल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि औली क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन गोदाम में अवैध शराब है। इस सूचना पर पुलिस टीम व सीएमपी जोशीमठ की संयुक्त टीम द्वारा क्लिफटॉप जाने वाले रास्ते पर बने कंस्ट्रक्शन गोदाम से 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र कालीचरण निवासी जनकपुरी दिल्ली को मौके से गिरफ्तार किया गया।