Sat Apr 18 20264 months ago
चमोली जिले की छात्रा महक अंसारी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
जानकारी के अनुसार, चमोली के कर्णप्रयाग की छात्रा महक अंसारी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनका विज्ञान मॉडल बाल विज्ञान प्रतियोगिता के टॉप 25 में चुना गया है और उसका पेटेंट भी कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने 14 अप्रैल को लोकसभा में गढ़वाली भाषा में भाषण देकर भी सबका ध्यान खींचा।