Tue Jan 20 20269 months ago
चकराता क्षेत्र में 300 से ज्यादा सेब के पेड़ जलकर नष्ट
जानकारी के अनुसार, देहरादून के चकराता क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी न होने से सूखे की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे बागानों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। बताया गया है कि अष्टाट गांव में आग लगने से एक बागवान के 300 से ज्यादा सेब के पेड़ जलकर नष्ट हो गए, जबकि त्यूणी क्षेत्र में भी एक अन्य सेब के बगीचे में कई पेड़ आग की चपेट में आ गए।