Thu Mar 30 20233 years ago
घायल महिला के लिए देवदूत बनी उत्तराखण्ड पुलिस
दिनांक 29.03.2023 को कांस्टेबल रितेश कुमार व कांस्टेबल चालक जितेन्द्र की ड्यूटी जी-20 समिट में उधम सिंह नगर लगी थी। इन कर्मियों को अचानक बाज़पुर हाईवे पर एक महिला घायल अवस्था में मिली जिसके सिर पर काफ़ी चोट लगी थी। दोनों कार्मिकों द्वारा समय रहते घायल महिला को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया गया।
