ग्राम जगथली में पशुचिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
Wed May 10 20233 years ago

ग्राम जगथली में पशुचिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 08.05.2023 को राजकीय पशु चिकित्सालय बेरीनाग अंतर्गत ग्राम जगथली में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रणय अग्रवाल द्वारा पशुपालकों को पशुओं में एलएसडी रोग नियंत्रण, पशुधन प्रबंधन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में 60 बड़े पशुओं एवं 20 छोटे पशुओं को दवा वितरण करते हुए 32 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन (प्रायोजित)