Sat Aug 13 20224 years ago
ग्राम उडयारी में पशु चिकित्सा एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
विकासखंड बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम उडयारी में बीते दिन पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को विभिन्न विभागीय योजनाएं एवं पशुधन प्रबंधन एवं पशु रोगों के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर लाए गए पशुओं का आवश्यक उपचार किया गया एवं उपस्थित पशुपालकों में उनके पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया। शिविर में 48 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।