Sat Jun 17 2023
3 years ago
ग्राम अठाली, विकासखंड डुंडा में पशुचिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
ग्राम अठाली, विकासखंड डुंडा में पशुचिकित्सालय सचल, पशुपालन विभाग उत्तरकाशी द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचल पशुचिकित्सालय द्वारा पशुओं के उपचार हेतु औषधि वितरित की गई। पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुचिकित्सा अधिकारियों की टीम द्वारा लम्पी स्किन बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही पशुधन बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुओं में प्रमुख बीमारियों का प्रबंधन एवं रोकथाम जैसे विषयों पर लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
