Thu May 28 20265 months ago
गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तराखंड में मौसम बदलेगा
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आज से कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 29 मई को भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है, जबकि 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।