Wed Nov 15 2023
2 years ago
गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए करीब 135 करोड़ रुपए की स्वीकृति
विधानसभा कोटद्वार में गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी खोह नदी को साफ करने और उसमे गिरने वाले 09 नालों को टैप करने एवं 21 एम.एल.डी. सीवेज शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए करीब 135 करोड़ रुपए की बजट को स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और जल शक्ति मंत्रालय की 52वीं कार्यकारी समिति की बैठक में दी गई है। इससे कोटद्वार में मैली हो चुकी खोह नदी को साफ किया जायेगा।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें