Mon Sep 29 2025a year ago
खेल मंत्री रेखा आर्या ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर के ‘‘माँ उत्तराखण्ड स्टेडियम’’ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सरकार खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना चला रही है तथा पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है।
