Wed Nov 05 202510 months ago
खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष में राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण जैसी सुविधाएं दे रही है।
