Mon Mar 18 20242 years ago
खुदाई के दौरान मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौत
शहर के कैमल बैक रोड पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में घायल श्रमिक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है दोनों मजदूर मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं।
