Mon Apr 18 2022
3 years ago
क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट द्वारा थाना काण्डा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
दिनांकः 17.04.2022 को ’श्री ’शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट द्वारा’ थाना काण्डा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, साथ ही महोदय द्वारा स्वस्थ रहने हेतु योगा व्यायाम करने, ’थाने में आने वाले फरियादियों, बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें