Mon Jan 12 20269 months ago
कोटद्वार में 15 से 30 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली, हजारों युवा होंगे शामिल
उत्तराखंड में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 15 से 30 जनवरी तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आयोजित होगी और इस रैली में गढ़वाल मंडल के सात जिलों से 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं, युवाओं से दलालों से बचने की अपील भी की गई है।