Mon Aug 07 2023
2 years ago
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में ली बैठक
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि जो भी बच्चे व महिलाएं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए है उनकी सुरक्षा व आर्थिक सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वात्सल्य योजना और स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित बच्चों की एक शॉर्ट वीडियो बनाएं और उसे प्रचारित प्रसारित करें ताकि आम जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें