Thu Jul 06 2023
2 years ago
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग
बीते दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वाणिज्य भवन नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित सभी प्रदेश व केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में मोटे अनाजों की खरीद और वितरण के लिए एक कार्य योजना विकसित करने, आगामी धान खरीद व्यवस्था को और अधिक सुगम व कृषकों के लिए सुविधाजनक बनाये जाने पर चर्चा के साथ ही पी.डी.एस मे सुधार, स्मार्ट पी.डी.एस योजना के क्रियान्वयन तथा राशन की दुकानों की मॉडल एफपीएस पर प्रस्तुती दी गयी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें