Thu Oct 26 2023
3 years ago
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में की बैठक
बीते दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी को आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ की सम्पूर्ण तैयारियां और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के अहम दिशा निर्देश दिए। खेल महाकुंभ के आयोजन न्याय पंचायत स्तर से शुरू होंगे जो कि ब्लॉक स्तर, जिला स्तर से संचालित होते हुए अंत मे राज्य स्तर पर समाप्त होंगे।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
