Mon Jan 13 20252 years ago
कैबिनेट मंत्री डाॅ0 रावत ने पौड़ी बस दुर्घटना में घायलों का जाना हाल-चाल
कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर पौड़ी बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
