कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने गोविन्दघाट में अस्पताल का किया निरीक्षण
Tue Jun 13 20233 years ago

कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने गोविन्दघाट में अस्पताल का किया निरीक्षण

बदरीनाथ भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने गोविन्दघाट स्थित गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गोविन्दघाट में अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेमकुंड साहिब एवं घंघरिया चिकित्सा इकाइयों में तीर्थ यात्रियों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में चिकित्सा अधिकारियों से जानकारी ली व उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

विज्ञापन (प्रायोजित)