केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से हादसा, एक की मौत
Fri Jun 05 20265 months ago

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से हादसा, एक की मौत

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 23 वर्षीय घोड़ा संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस एवं आपदा राहत टीम मौके पर पहुंची और एक घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन (प्रायोजित)