Thu Jun 30 2022
3 years ago
केदारनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन पर गिरा पत्थर
केदारनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के एक दल के वाहन पर बोल्डर गिरा है। वाहन में महाराष्ट्र, नेपाल, बिहार के श्रद्वालु थे। वाहन गौरीकुण्ड-रूद्रप्रयाग एनएच पर मुनकटिया के पास हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में महाराष्ट्र के अहमदनगर में रहने वाली एक महिला की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें