Fri Nov 17 2023
2 years ago
कागज के डिस्पोजेबल बनाने की फैक्टरी में लगी आग
रुद्रपुर के भूरारानी में कागज के डिस्पोजेबल बनाने की एक फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें