Fri Dec 29 2023
2 years ago
कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस
देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय में बीते दिन कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस के साथ साथ कांग्रेस सेवा दल ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समापन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हमारे देश की आजादी में कांग्रेस का एक बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज देश को तोड़ने का जो काम किया जा रहा है उनके खिलाफ हमें एक होने की जरूरत है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
