Sat Apr 01 20233 years ago
एक्सीडेंट में घायल महिला की मदद करने पर किया गया सम्मानित
दिनांक 28.03.23 से 30.3.2023 तक जनपद उधम सिंह नगर में जी20 कार्यक्रम आयोजित था। हरिद्वार जनपद से आए ट्रैफिक कानि0 रितेश कुमार की ड्यूटी बाजपुर चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान उन्हें रोड एक्सीडेंट में घायल एक महिला मिली। जिसे रितेश कुमार द्वारा उचित ईलाज हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया व उचित ईलाज करवाया गया। एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा उक्त कानि0 के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
