Sat May 02 2026a month ago
ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, गंगा में बहा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी
खबर के अनुसार, उत्तराखण्ड के ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मालखुंटी पुल के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली का 18 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। बताया गया कि स्नान के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह नदी की धारा में बह गया। वहीं, घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और युवक की तलाश जारी है।