Thu Jun 18 20264 months ago
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टुंडला से लखनऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी के इंजन के पीछे लगे डिब्बे में अचानक आग लग गई, जिसमें चार पहिया वाहन लदे हुए थे। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाकर उसे अन्य डिब्बों तक फैलने से रोक दिया गया।