Fri Mar 25 20224 years ago
उत्तराखण्ड में भाजपा संगठन ने सरकार को सौंपा दृष्टि पत्र
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट के मौके पर भाजपा संगठन ने सरकार को दृष्टि पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीति और दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है।