Tue Apr 28 20262 months ago
उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल संकट, प्रशासन अलर्ट
जानकारी के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ ही नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पेयजल संकट गहराने लगा है। जल आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के लिए जल संस्थान ने 30 जून तक व्यावसायिक और भवन निर्माण कार्यों के लिए नए पेयजल कनेक्शन पर रोक लगा दी है, लेकिन घरेलू कनेक्शन जारी रहेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।