Fri Jun 26 20262 months ago
उत्तराखंड सरकार ने बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से जारी की राशि
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार और उत्तरकाशी की 4098 पात्र बालिकाओं को नंदा गौरा योजना के तहत आर्थिक सहायता जारी की है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने डीबीटी के माध्यम से करीब 19 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।