Wed Jun 21 20233 years ago
उत्तराखंड में वाहनों की अधिकतम रफ्तार हुई तय
प्रदेश में पहली बार संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने पर्वतीय रूट पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा तय कर दी है। इस फैसले से साधी असर राजधानी दून, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के पर्वतीय रूटों पर पड़ेगा। अब दोपहिया के लिए 20 और कार के लिए अधिकतम 45 किमी प्रति घंटे तय कर दी गई है। मंगलवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की हुई बैठक में ये फैसला लिया गया।
