Wed Jul 15 20263 months ago
उत्तराखंड में एसआईआर को लेकर बड़ा अपडेट
खबर के अनुसार, उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने एसआईआर के पहले चरण के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इस दौरान 8.26 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि करीब 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विभिन्न तरह की विसंगतियां सामने आई हैं। आयोग ने लोगों से अपनी जानकारी की जांच करने और जरूरत पड़ने पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने को कहा है।