Sat Mar 30 2024
a year ago
उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम
उत्तरखण्ड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदल ली है। शनिवार सुबह से ही पहाड़ों से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में गरज के साथ हो रही बारिश। इस दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। उधर उत्तरकाशी में ठंडी हवाएं चलने से पारा लुढ़क गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें