Fri Jun 20 2025a year ago
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी
उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि यह सूची तय नियमों और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बनी है। जिन वर्गों की जनसंख्या ज्यादा है, उन्हें उसी हिसाब से सीटें दी गई हैं, और हर वर्ग में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।