Thu Apr 09 20264 months ago
उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी, पर्यटन को मिला बढ़ावा
जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई और तापमान में गिरावट आई है, जबकि औली, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत कई प्रमुख स्थान बर्फ से ढक गए हैं। वहीं, बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे होटल कारोबारियों में खुशी देखी जा रही है।