Tue Dec 16 20259 months ago
उत्तराखंड के कोटद्वार में 15-30 जनवरी 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली, शेड्यूल जारी
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एआरओ लैंसडौन ने भर्ती रैली का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में आयोजित की जाएगी और इसमें गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।