Sun Aug 11 20242 years ago
उत्तराखंड की शतरंज खिलाड़ी ने महिला कैंडिडेट मास्टर का खिताब किया हासिल
देहरादून के किशनपुर कनाल रोड की निवासी 14 वर्षीय शेराली पटनायक ने चंडीगढ़ में आयोजित हुई 34वीं राष्ट्रीय अंडर-17 ओपन गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास रच डाला है। वह खेल के मानक प्रारूप में 2000 से अधिक प्रकाशित फीडे रेटिंग की अनिवार्य आवश्यकता को पार करके इस सम्मान के लिए पात्र बन गई है।
