Wed Jul 15 20262 months ago
उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती जारी, युवाओं की उमड़ी भीड़
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा। 55 रिक्त पदों के लिए 10 जुलाई से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 16 जुलाई तक चलेगी, जिसमें 2044 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं, भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो के जरिए शारीरिक दक्षता की जांच की जा रही है।