Fri Aug 08 2025a year ago
उत्तरकाशी आपदाः हेली रेस्क्यू जारी, कई लोग सुरक्षित निकाले गए
उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। आज दोपहर 1 बजे तक 128 लोगों को आईटीबीपी मातली और 76 लोगों को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सुरक्षित पहुंचाया गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें राहत कार्यों में तेजी से जुटी हुई हैं।
