Tue Nov 28 20233 years ago
इंडिया पोस्ट में स्पोर्ट्स कोटे की निकली नौकरियां, 1899 पदों पर होगी भर्ती
इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए 1899 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर की जाएंगी। इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2023 से शुरू हो गए हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 दिसंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
