Sat Apr 29 2023
2 years ago
आर्थिक रुप से कमजोर तीर्थयात्री का अंतिम संस्कार कर पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म
खंडवा, मध्य प्रदेश निवासी एक श्रद्धालु प्रमोद जोशी, उम्र 62 वर्ष अपने परिवार जनों के साथ चारधाम यात्रा पर आये थे, यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान 26.04.2023 की सांय को यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में हृदय गति रुकने से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तीर्थयात्री की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण एसएचओ बड़कोट, श्री गजेन्द्र बहुगुणा व उनकी पुलिस टीम द्वारा मानवता का परिचय देते हुये श्रद्धालु प्रमोद जी के शव को बड़कोट लाकर नगरपालिका एवं स्थानीय जनता के सहयोग से बड़कोट के तिलाड़ी घाट पर हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ दाह संस्कार किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें