Thu Sep 25 2025a year ago
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे देहरादून डीएम
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रभावित किमाड़ी कंडरीयाणा गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कर दी जाएं। हाल की अतिवृष्टि से गांव में भवनों में दरारें, गौशालाओं और कृषि भूमि सहित कई जगह नुकसान हुआ है।