Tue Aug 23 2022
4 years ago
आपदा प्रभावित क्षेत्र में टिहरी पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है सर्च अभियान
दिनांक 19 अगस्त 2022 को बादल फटने के कारण ग्राम ग्वाड में रहने वाले 2 परिवार के मकान पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गए थे। इसमें रहने वाले कुल 7 लोग बाढ़ में दब गए थे, जिसमें से दो लोगों के मृत शरीर घटना स्थल पर ही मिले। टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा बीते दिन भी 5 किलोमीटर पगडंडी के रास्ते पैदल पहुँचकर ग्राम सिल्ला में सर्च अभियान चलाया। टिहरी पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है व पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जा रही है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।