Mon Jul 10 2023
2 years ago
आज सावन का पहला सोमवार, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रदेशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देहरादून के टपकेश्वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से ही भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। वहीं कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। सभी श्रद्धालु अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें