आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट बने पिथौरागढ़ के पंकज
Fri Sep 06 20242 years ago

आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट बने पिथौरागढ़ के पंकज

सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के मजिरकांडा के निवासी पंकज टम्टा ने हाल ही में आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट के पद पर चयनित होकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उनके इस चयन की खबर सुनकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पंकज के पिता जगदीश प्रसाद टम्टा कनालीछीना में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गीता देवी एक गृहिणी हैं।

विज्ञापन (प्रायोजित)