Sun Feb 20 2022
3 years ago
अल्मोड़ा में स्थित है चितई गोलू मंदिर
स्थानीय लोग गोलू देवता को ‘न्याय का देवता’ मानते हैं। क्या आप जानते हैं कि गोलू देवता को भोलेनाथ का अवतार माना जाता है। मनोकामना पूर्ण हों, इसके लिए श्रद्धालु दूर-दूर से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। मनोकामनाएं पूरी होने पर यहां पर घंटी चढ़ाने की परंपरा है। भक्तगण चिट्ठियों पर अपनी इच्छाएं लिखकर, उन्हें यहां टांग देते हैं ताकि उनकी सुनवाई तत्काल हो सके।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें