Sun Apr 09 2023
2 years ago
अल्मोड़ा पुलिस की महिला कांस्टेबल ने खोये हुये पर्स को किया उसके मालिक के सुपुर्द
अल्मोड़ा पुलिस की महिला कांस्टेबल सीमा सिंह को थाना बाजार अल्मोड़ा में एक पर्स मिला, जिसमें काफी पैसे और जरूरी कागजात थे। महिला कांस्टेबल द्वारा पर्स स्वामी श्री गिरीश चंद शाह निवासी विवेकानंद पुरी, अल्मोड़ा का पता लगाकर पर्स को उनके सुपुर्द किया गया। गिरीश चंद्र शाह जी द्वारा महिला आरक्षी सीमा सिंह की प्रशंसा की गयी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें