Mon Jun 10 2024
a year ago
अब 02 सितंबर, 2024 से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक, गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 02 सितंबर, 2024 से होगी। पहले यह परीक्षा 20 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी। वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें