Tue Feb 22 20224 years ago
हादसे में पिता-पुत्र की मौत
ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में रिश्तेदारों से मिलकर मित्रपाल अपनी पत्नी व जु़ड़वा बच्चों के साथ बाईक से वापस अपने घर लौट रहे थे कि ग्राम रम्पुरा शाकर के समीप हादसे का शिकार हो गई। मित्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पत्नी और दो जुड़वा बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में लगी है।