Wed Apr 15 20262 months ago
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे जमीन खाली कराने मामले पर प्रशासन अलर्ट
जानकारी के अनुसार, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे की जमीन खाली कराने से पहले प्रशासन पुनर्वास आवेदनों की जांच में जुटा है। अब पीएम आवास योजना के तहत जमा फॉर्मों की स्क्रूटनी की जा रही है और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। वहीं, पात्र परिवारों को विस्थापन का विकल्प मिलेगा, जबकि गलत या अवैध दावों पर कार्रवाई होगी।