हरिद्वार पुलिस ने जूना अखाड़ा के महाराज के हमलावरों को किया गिरफ्तार

Thu Jun 30 2022

4 years ago

हरिद्वार पुलिस ने जूना अखाड़ा के महाराज के हमलावरों को किया गिरफ्तार

घटना 26 जून की है जब दोनो हमलावर अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर से हरिद्वार घूमने आए और जूना अखाड़ा भवन में रुके थे। नशे में धुत होने के कारण भवन प्रबंधक और बाबा द्वारा इनसे रात में ही कमरा खाली कराया गया। उसी बात का बदला लेने के लिए दोनो ने बेसबॉल के डंडे से बाबा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर, बिरालसी मुजफ्फरनगर निवासी अभियुक्त दीपक व राहुल को बेसबॉल के डंडे के साथ गिरफ्तार किया गया।

समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Uk Stories Logo

यूके स्टोरीज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

यदि आप यूके स्टोरीज का आनंद लेने के लिए एक नए तरीके की तलाश कर रहे हैं, जिसमें बहुत सारी शानदार सामग्री है, और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ने का एक नया तरीका है, तो यह ऐप नवीनतम समाचारों और घटनाओं के साथ बने रहने का एक सही तरीका है। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अभी डाउनलोड करें!

Get it on Google Play